15 मई 2015 - 15:29
 जार्ज बुश आईएसआईएल के जनक हैं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के भाई जेब बुश से एक अमेरिकी छात्रा ने कहा कि तुम्हारा भाई आतंकवादी गुट आईएसआईएल का जनक है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के भाई जेब बुश से एक अमेरिकी छात्रा ने कहा कि तुम्हारा भाई आतंकवादी गुट आईएसआईएल का जनक है।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व के राष्ट्रपति जार्ज बुश के भाई जेब बुश भाषण देने के लिए एक स्कूल में गये थे जहां पर एक अमेरिकी छात्रा ने उनसे कहा कि तुम्हारे भाई ने आईएसआईएल को जन्म दिया है और मुझे इस बात की आवश्यकता नहीं है कि तुम मुझे दर्स दो, तुम केवल मेरे प्रश्नों का उत्तर दे सकते हो। इस अमेरिकी छात्रा ने कहा कि क्यों कहते हो कि हम आईएसआईएल को अस्तित्व में नहीं लाये क्योंकि हम मध्यपूर्व में उपस्थित नहीं हैं? इस प्रश्न के उत्तर में जेब बुश ने कहा यह गुट जिस समय बना हम क्षेत्र को छोड़ चुके थे। अमेरिकी छात्रा ने कहा कि जब अमेरिकी जवानों को अर्थहीन युद्धों के लिए भेजते हो तो क्यों राष्ट्रवादी भाषण देकर युद्धों में अधिक भाग लेने का आह्वान करते हो? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के भाई ने जब देखा कि वह इस छात्रा के प्रश्नों का उत्तर नहीं दे सकते तो बहस को खत्म करने और अपना पिंड छुड़ाने के लिए कह दिया कि हम लोगों के दृष्टिकोणों में मतभेद है।